भरतपुर: हनुमान बेनीवाल ने सीएम के खिलाफ बोला, विधायक शैलेश सिंह और विधायक जगत सिंह मंच छोड़कर चले गए
भरतपुर में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सीएम भजनलाल शर्मा के खिलाफ बोलने से नाराज नदबई विधायक जगत सिंह और डीग कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह मंच छोड़कर चले गए। बेनीवाल को रोकने के लिए विधायक जगत सिंह खड़े हुए और उनसे हाथ मिलाया इसके बाद बेनीवाल नहीं माने तो जगत सिंह ने गर्दन हिलाकर मना किया और मंच से उतर कर चले गए