शिवपुरी नगर: इमलिया गांव में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद को लेकर घर के बाहर पिता-पुत्र को पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में जमीन के सीमांकन और मकान के विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर हमला किया गया। आरोप है कि चार लोगों ने घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए लाठियों से मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। जिन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।