फिरोज़ाबाद: हाइवे पर गैंग सफाई कर्मचारी जलकल विभाग के गेट पर दोने लेकर जमीन पर बैठा, जेडएसओ ने समझाकर हटाया
हाइवे गैंग सफाई कर्मचारी गौरव गुरुवार सुबह आठ बजे क़रीबन जलकल विभाग के गेट पर बैठ गया। इस दौरान कूड़ा गाड़ी अंदर की अंदर व बाहर की बाहर रह गई। उसने बताया दो महीने के बकाया वेतन में महज तीन हजार मिले है, क्या खिलॉउ बच्चो को, मौके पर जेडएसओ संदीप भार्गव ने पहुँच कर समझाकर हटाया। वहीं सफाई कमर्चारी नेता विनय वाल्मीकि भी पहुँच गए। तब जाकर मामला शांत हुआ।