फिरोज़ाबाद: सिरसागंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर धू-धूकर जला ट्रक, चालक परिचालक ने कूदकर बचाई जान
सिरसागंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शनि देव मंदिर के पास गुरूवार तड़के एक ट्रक धू धू कर जल उठा। बताया गया उक्त ट्रक दुर्गापुर बिहार वेस्ट बंगाल से झज्जर हरियाणा जा रहा था तभी अचानक आग लग गई। चालक परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड सिरसागंज की टीम मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।