फिरोज़ाबाद: थाना टूंडला क्षेत्र के ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार व्यक्ति की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन एक्टिवा सवार को रोदता हुआ फरार हुआ है। हादसे में एक्टिवा सवार बंटू की मौत हुयी है। एक्टिवा सवार बंटू घर से शादी में जाने की कह निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।