फिरोज़ाबाद: थाना रजाबली के पास आलू से लोड टैक्टर ट्राली और बाइक के बीच हुई टक्कर
फ़िरोज़ाबाद के थाना रजाबली के पास हादसा हुआ है। टैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार ग्रीस नामक पुलिस कर्मी घायल हुआ है। सिपाही ग्रीस थाना रजाबली में तैनात है और डियूटी पर जा रहा था। पुलिस घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहाँ हालत बेहद गंभीर होने के कारण आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने टैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है।