टीकमगढ़: कारी गाव के पास सड़क हादसे में तीन लोग हुए घायल, एक वृद्ध और बालक को आई गंभीर चोट
कारी गाव के पास तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए।बताया गया कि एक वृद्ध परिजन युवक और बालक के साथ बाइक से अपने गाव से भगवंतपुरा गाव की ओर जा रहा था,रास्ते में कारी गाव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार तीनों लोग बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हों गए।घटना के बाद तीनों को जिला अस्पताल लाया गया,वृद्घ और बालक को गंभीर चोटे आई है वही युवक को मामूली चोट आई है।