वारासिवनी: रेल हादसे में दोनों पैर गंवाए, बीमारी ने छीना बेटा; बेसहारा मां के अंतिम संस्कार में कोष्टी समाज बना सहारा
गोलीबारी चौक की पुरानी गुड़ मंडी में रहने वाले निर्धन परिवार के संदीप धकाते की बीमारी से मौत हो गई। गत वर्ष रेल हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे। 15 सितंबर को जिला चिकित्सालय में उसकी मृत्यु के बाद शव रात में वारासिवनी पहुंचा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से अंतिम संस्कार में परेशानी की जानकारी मिलते ही कोष्टी समाज ने संवेदना के साथ परिवार का हाथ थामा।