मोतिहारी: हरसिद्धि पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
हरसिद्धि पुलिस ने बाइक चोरी के विरुद्ध कार्रवाई किया है। हरसिद्धि थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान मशीन से जांच किया गया। जिसमें चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया निवासी स्वर्गीय नारद यादव के पुत्र सोना यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी शनिवार को 12:24 पर दी गई।