रॉबर्ट्सगंज: कोन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में डीएम ने की बड़ी कार्रवाई
सोनभद्र के कोन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में डीएम ने शनिवार दोपहर 12 बजे बड़ी कार्रवाई किया है जानकारी के अनुसार, प्रसूता सीमा देवी को कचनरवा पीएचसी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन के लिए रेफर किया गया था, लेकिन एम्बुलेंस कर्मी उन्हें कथित रूप से बिना पंजीकरण वाले ग्लोबल निजी हॉस्पिटल ले गए।