घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत में हुई अहम बैठक
घोड़ाडोगरी जनपद पंचायत में आगामी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समारोह को सुव्यवस्थित, भव्य और सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद सदस्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।