वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गांव गुल्लरपुर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने मिलकर ग्रामीणों के बीच वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश वैध व कांग्रेस कमेटी निसिंग के ब्लॉक अध्यक्ष गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मपाल गोंदर पूर्व विधायक नीलोखेड़ी व सुनील पंवार राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गांधी प्रकोष्ठ समिति पहुंचे। साथ में सरदार हरभजन सिंह सतीश कुमार अमरजीत धीमान केहर सिंह व ऋषि जानी और साथ में समस्त गांव के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Karnal, Karnal | Nov 16, 2026