नवाबगंज: सफदरगंज चौराहा स्थित लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सफदरगंज चौराहे पर सोमवार करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें सड़क पार करते समय बाइक सवार को अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया और सड़क पर गिरे युवक को रौंदता हुआ अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।