रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र के कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त 85 लेखपालों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
सोनभद्र के कलेक्ट्रेट में नवनियुक्त 85 लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव गोंड़ व सदर विधायक भूपेश चौबे मौजूद रहे।बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नियुक्त लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोनभद्र कलेक्ट्रेट में हुआ।