बिसौली: रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में सीसीटीवी निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई
Bisauli, Budaun | Mar 10, 2026 बिसौली तहसील क्षेत्र के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज, मई-बसई में यूपी बोर्ड की अंतिम दिन की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। लंबे समय से चल रही परीक्षा प्रक्रिया के समाप्त होने पर परीक्षार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी।