बिंदकी: पहुर तिराहे तथा रेलवे ओवरब्रिज के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत पहुर तिराहे तथा रेलवे ओवरब्रिज के बीच सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रणवीर उर्फ रघुराम कोरी लगभग 50 वर्ष पुत्र राम सजीवन निवासी रतनपुर थाना बकेवर की मौत हो गई। जबकि उसी बाइक में सवार महेश कोरी उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र अनंतू निवासी रतनपुर गंभीर घायल हो गए।