किशनगंज पुलिस द्वारा पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 237/2026 में छत्तरगाच्छ की तथाकथित अपहृता अनामिका कुमारी उम्र-22 वर्ष को किशनगंज बस स्टैंड के पास से किया गया सुरक्षित बरामद।
> दिनांक-15/09/2026 को अपहृता की माँ दयाल देवी पति-मकतू लाल सा०-भेलागुड़ी वार्ड संख्या-03 थाना-पहाड़कट्टा जिला-किशनगंज के टंकित आवेदन के आधार पर तत्काल पहाड़कट्टा थाना काण्ड संख्या-237/2026 दिनांक-15/09/2026 धारा-137 (2) भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ किया गया।
> पुलिस के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर अपहृता के मुंबई में होने तथा इसमें आदिल एवं उसके दोस्त रहीम की संलिप्तता आने पर लगातार छापेमारी एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही थी।
> पुलिस के दबिश में आकर अपहृता दिनांक-19/09/2026 को ही मुंबई से किशनगंज के लिए निकल गयी थी जिसे बरामद करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही थी और आज दिनांक-24/09/2026 को किशनगंज बस स्टैंड के पास से तकनीकी सूचना के आधार पर बरामद किया गया।
> पुलिस को दिए गये बयान में अपहृता अनामिका कुमारी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से 13/09/2026 को किशनगंज से पटना और फिर मुंबई गई थीं। आदिल के साथ उसका पिछले 3 वर्षों से प्रेम संबंध है और वे आदिल से 04 महिना पहले कोर्ट मैरिज भी कर चुकी है और उसी के पास गयी थी।
Kishanganj Police Bihar Police
#Dig_Purnea #BiharPolice #अलफोल्लोवेर्स #biharpoliceofficial #biharnewstoday
Pothia, Kishanganj | Sep 26, 2026