वैर: भुसावर में ट्रक चालक का अपहरण कर मारपीट, नकदी लूटी, 25 लाख की मांग
Weir, Bharatpur | Apr 22, 2026 भुसावर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली को लेकर ट्रक चालक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार कोटकी निवासी मुकट 21 अप्रैल की रात मालपुर स्थित स्टोन क्रेशर पर गया था, जहां 6-7 बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने वसूली की मांग की और मना करने पर मारपीट कर बोलेरो में डालकर जंगल ले गए।