राजपुर: महागठबंधन सरकार बनने के बाद धनसोई को प्रखंड बनाना पहली प्राथमिकता: राजपुर विधायक
Rajpur, Buxar | Oct 5, 2025 महागठबंधन की सरकार बनने के बाद धनसोई को प्रखंड बनवाया जाएगा। यह हमारा पहला संकल्प है। उक्त बातें इटाढ़ी में कांग्रेस पार्टी के राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने कही। बता दें कि राजपूर विधायक विश्वनाथ राम ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया था। जिसमें उन्होंने अपने 5 साल के किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने एक पुस्तिका का लोकार्पण किया, जिसमें उनके कार्य दिया है।