देवघर में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब। भक्ति गीतों पर झूमते नाचते नजर आए भक्त।
देवघर :– भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और आस्था देखने को मिली। इस्कॉन मंदिर देवघर के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा गौशाला से प्रारंभ होकर टॉवर चौक होते हुए डाबरग्राम तक निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया, जबकि सैकड़ों भक्त पूरे भक्तिभाव के साथ रथ की रस्सी खींचते नजर आए। पूरे मार्ग में "जय जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन और संकीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भगवान जगन्नाथ के भजनों पर झूमते और नृत्य करते हुए यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान इस्कॉन मंदिर के अनुयायियों के द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर यह भव्य रथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। #khabardeogharlive #deoghar #jagganath #JagannathYatra #eskon