रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने मई गांव में मारपीट के मामले में एक वारंटी को किया गिरफ्तार
रफीगंज पुलिस ने मारपीट के एक मामले में मई गांव से वारंटी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर औरंगाबाद न्यायालय भेज दिया है। मंगलवार रात्रि 9 बजे रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि औरंगाबाद न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।