परिहार: जगदर बाजार में 150 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
परिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जगदर बाजार से 150 बोतल नेपाली शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भवानीपुर गांव निवासी मृत्युंजय कुमार और सुमित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को नेपाल से शराब लाए जान