महोबा: महोबा के बिलरही गांव निवासी महिला की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 महोबा जनपद के थाना श्रीनगर क्षेत्र के बिलरही गांव निवासी मोहिनी ने महिला थाने में तहरीर देकर पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक मई को ससुराल वाले घर आकर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।