धार: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आईजी अनुराग ने वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक ली
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आईजी अनुराग ने ली वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश,महिला अपराधों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं।पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन अनुराग ने सोमवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार के सभागृह में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों की वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक ली।