धार: धामनोद के मुकुंद ने CA की परीक्षा में पहला स्थान पाकर रचा इतिहास, माता-पिता की आँखों में आए आँसू
धार जिले के धामनोद के युवक मुकुंद आगीवाल ने , चार्टर्ड अकाउंटेंट की अखिल भारतीय परीक्षा में, प्रथम स्थान प्राप्त कर, जिले और प्रदेश का नाम, पूरे देश में रोशन किया है। मुकुंद, यह गौरव हासिल करने वाले धार जिले के पहले युवा बने हैं।