धार: धार में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के लिए जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न
धार में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, एन.टी.सी.पी., नोडल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।