नवगछिया: नशे के कारोबार पर पुलिस की सघन छापेमारी
नवगछिया। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोक लगाने के लिए शनिवार को एसडीपीओ नवगछिया के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों की दुकानों व संदिग्ध स्थानों पर सघन छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध गतिविधियों की जांच करते हुए पुलिस ने दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।