चूरू: गांव बुंटिया में शादी समारोह में बच्चों के विवाद पर 13 वर्षीय बालक से हुई मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Churu, Churu | Jun 29, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव बूंटिया में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में 13 वर्षीय उमेश मेघवाल घायल हो गया, जिसे परिजन उपचार के लिए राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई।