हनोतिया कोटड़ी के ग्रामीणों ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पिड़ावा में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।जिसमें बताया कि उनके गांव में बालाजी मंदिर व सरकारी स्कूल के बीच में स्थित सरकारी भूमि पर गांव के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त भूमि की पैमाइश पुलिस की मौजूदगी में करवाई जाए।