टोडारायसिंह: बासेड़ा और गणेता में सीसी रोड निर्माण शुरू, ग्रामीणों को राहत की उम्मीद
Todaraisingh, Ajmer | Apr 13, 2026
दूदू छान वाया टोडारायसिंह होकर गुजर रहे स्टेट हाईवे-37ए पर बासेड़ा और गणेता गांवों में खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलने जा रही है। राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा दोनों गांवों में 1.12 करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।