इटावा: चौबिया इलाके में शराब पीने से मना करने पर वृद्ध महिला को घर में घुसकर पीटा, सीसीटीवी में कैद वारदात, पुलिस तलाश में जुटी
Etawah, Etawah | May 4, 2026 चौबिया क्षेत्र के ग्राम टिसुआदेव में रविवार शाम घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर पड़ोसियों ने एक वृद्ध महिला को घर में घुसकर बेरहमी से पीट दिया। पीड़िता जब जान बचाकर पड़ोसी के घर भागी, तो हमलावरों ने वहां भी उसे नहीं बख्शा। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।