तीनमहुआ में मस्जिद पर Paथराव और तोड़फोड़, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के तीनमहुआ गांव स्थित एक मस्जिद में बुधवार शाम असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव और तोड़फोड़ किए जाने से क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना में मस्जिद के शीशे, लाउडस्पीकर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटनास्थल पर एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी देर शाम तक कैंप करते रहे।
बताया जाता है कि 29 मई को गांव में प्रतिबंधित पशु का kata हुआ सिR मिलने की घटना के बाद लोगों में नाराजगी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश बढ़ रहा था।
बुधवार शाम बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और मस्जिद पर पथराव कर दिया। घटना के बाद भीड़ वहां से चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।