शाजापुर: सायबर सेल ने ढूंढ निकाले 105 गुम हुए मोबाइल, शाजापुर में एसपी की मौजूदगी में पीड़ितों को लौटाए गए मोबाइल
शाजापुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में नागरिकों के गुम या गिरे हुए 105 मोबाइल सायबर सेल ने ढूंढ निकाले है। शिकायतकर्ताओं तक पहुंचाएं। मोबाइल मालिकों ने शाजापुर पुलिस को गुम मोबाइल खोजने के लिए शिकायती आवेदन दिए थे। सायबर सेल ने इन मोबाइलों को ढूंढ निकाला। शनिवार को एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने इन्हें पीड़ितों को लौटाया। मोबाइलो कीमत 16 लख रुपए के करीब है।