शाजापुर: जिले के शासकीय स्कूलों में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, DEO ने VC के माध्यम से प्राचार्यों को दिए निर्देश
शाजापुर जिले के शासकीय विद्यालय में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शासकीय विद्यालय में भी विभिन्न आयोजन होंगे। आयोजनों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने शनिवार की जिले के प्राचार्यो की वीसी लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं । आयोजन कैसे हो इसके लिए विद्यालय स्वतंत्र लेकिन श्री कृष्ण चरित्र से स्कूली बच्चे प्रेरणा प्राप्त कर उनके आदर्शों को अपना सके।