मुगलसराय: बरहुली में 'बारह गांवा बिंद चैलेंज' का आयोजन, 32 टीमों ने लिया हिस्सा
बरहुली में शनिवार सुबह 10 बजे ‘बारह गांवा बिंद चैलेंज’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मुख्य अतिथि डॉ. बीरेन्द्र बिंद ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन और स्वस्थ जीवन का माध्यम बताया। आयोजक मास्टर रघु बिंद ने बताया कि प्रतियोगीता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया।