देवली: विद्युत कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलसे युवक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की
Deoli, Tonk | Jun 4, 2026 विद्युत कार्य के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलसा युवक, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई एवं मुआवजे की मांग देवली उपखंड क्षेत्र के गांवड़ी पंचायत के रघुनाथपुरा गांव में गत 2 जून को विद्युत लाइन पर कार्य करते समय एक युवक के बुरी तरह झुलस जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।