कालपी: कांशीराम कॉलोनी कालपी में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, लूटपाट और 50 हजार रुपये महीना देने की धमकी, वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Apr 20, 2026 कालपी की काशीराम कॉलोनी में बीती देर रात दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है, वही पूरे मामले का वीडियो सोमवार दोपहर 2 बजे सामने आया है, पीड़िता सीमा देवी ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि कृष्णपाल सिंह उर्फ बबलू राणा अपने 8-10 साथियों के साथ हथियारों के बल पर घर में घुस आया और उनके पति रामसिंह के साथ मारपीट की थी।