खेरागढ़: नगला जसोला में भागवत कथा में श्रद्धालु झूमते नजर आए
कागारौल थाना क्षेत्र के नगला जसोला गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के मंगलवार को पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथावाचक सोमवीराचार्य ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का संगीतमय वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। कथावाचक ने शाम 5 बजे गोवर्धन पूजा का महत्व