राजापाकर थाना क्षेत्र के अलीपुर बनबीर गांव से रात्रि में अज्ञात चोरों नेभैंस चोरी कर ली। जिसको लेकर पिड़िता प्रमिला देवी ने राजापाकर थाने में आवेदन दिया। राजापाकर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उसके आधार पर एक व्यक्ति को देसरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी प्रमिला देवी ने शुक्रवार को शाम 5 बजे दिया।