रामपुर: पनवडिया में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, ज़िला अस्पताल में शव का कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Jan 28, 2026 बुधवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार टांडा क्षेत्र के ग्राम नवाबपुरा निवासी विनय सैनी होम डिलीवरी का काम करते थे। 30 दिसम्बर को कुछ लोगो द्वारा पनवडिया पर उनके साथ मारपीट की गई जिसमें विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।