मंडला: पुलिस आबकारी लौटी खाली हाथ, कौरगांव में अवैध शराब के ठिकानों पर महिलाओं को मिल रही सामग्री, जनसुनवाई में शिकायत
कौरगांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई में शराब नहीं पकड़ी जाती। जिससे नाराज महिलाएं मंगलवार को 2 बजे दूसरी बार जनसुनवाई व एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं ने बताया कि पिछली जनसुनवाई में शिकायत के बाद आबकारी की टीम पहुंची थी। लेकिन अवैध धंधे से जुड़े लोगों को पहले ही जानकारी लग गई।