डौण्डीलोहारा: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की अहम बैठक सम्पन्न हुई
9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के जिला स्तरीय आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार, को सर्व आदिवासी समाज जिला बालोद के युवा प्रभाग के नेतृत्व में गोंडवाना भवन, डौंडीलोहारा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी तथा युवाओं के लिए कैरियर गाइडेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।