खंडवा नगर: खंडवा की 4 बेटियां एमपी के टॉप-10 में: 12वीं में आनंदी 6वें और जिया 7वें स्थान पर
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें खंडवा जिले की 4 बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि ये चारों टॉपर 12वीं कक्षा की छात्राएं हैं। वहीं, इस साल 10वीं कक्षा का कोई भी छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान नहीं बना पाया है।