Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अगर आप भी दो SIM इस्तेमाल करते हैं और दोनों में रिचार्ज करवाना महंगा पड़ता है, तो Airtel के नए प्लान आपके काम आ सकते हैं। कंपनी ने सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा वाले ₹185, ₹203 और ₹206 के प्लान पेश किए हैं। ₹185 वाले प्लान में 28 दिनों, ₹203 वाले प्लान में 30 दिनों और ₹206 वाले प्लान में एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी मिलती है। इन प्लान्स में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS और कॉम्प्लिमेंट्री HelloTunes की सुविधा दी जाती है। ध्यान रहे, इन प्लान्स में मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। अगर आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज चाहिए, तो ये प्लान आपके काम आ सकते हैं।