खैरथल में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
Kishangarhbas, Alwar | Apr 22, 2026
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला सचिवालय खैरतल तिजारा में आयोजित हुई। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं कार्यक्रमों एवं निर्माणाधीन स्वास्थ्य ढांचे की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।