जमुई: निमारंग में दो भाइयों के बीच झगड़े को छुड़ाने के दौरान घायल हुए निर्मल सिंह की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Jamui, Jamui | Apr 22, 2026 निमारंग में बीते शुक्रवार की देर रात दो भाई रंजय सिंह और गोरेलाल सिंह के बीच हो रहे झगड़े को छुड़ाने के दौरान घायल हुए केदार सिंह के पुत्र निर्मल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित लोगों ने शव के साथ बुधवार की सुबह 10:00 बजे तक जमुई- ख़ैरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।