कानपुर: कानपुर डीएम के सामने फफक कर रोई बुजुर्ग महिला, बोली- बेटी ने पीटकर घर से निकाल दिया, 2 घंटे की पंचायत के बाद हुआ समझौता
कानपुर कलेक्ट्रेट की जनता दर्शन में शनिवार को पहुंची एक बुजुर्ग महिला हाथ जोड़कर डीएम के सामने रो पड़ी डीएम ने जब इसका कारण पूछा तो महिला ने बताया की बेटी ने घर पर कब्जा कर लिया पीट कर घर से बेदखल कर दिया जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम शनिवार 3:00 बजे गांव पहुंचे दो गांव और परिवार से पंचायत के बाद समझौता हुआ