बांका: बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा, जिंदा गोली व लूटी गई बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस वार्ता
Banka, Banka | Jun 6, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि धोरैया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली तथा लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है