जगदलपुर: तेलंगाना में 47 नक्सलियों के सरेंडर पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने प्रतिक्रिया दी, कहा- माओवाद का अंत सुनिश्चित
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुंदरराज पटलिंगम ने कहा कि यह घटनाक्रम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि माओवादी संगठन का अंत अब लगभग निश्चित हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों ने लंबे समय तक हिंसा और भय का वातावरण देखा है, वहां अब शांति, विकास और स्थिरता की दिशा में परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।