फारबिसगंज: फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल मुख्यालय में सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया
सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल मुख्यालय में आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबित मामलों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर आशा फैसिलिटेटर मौजूद थे।